Author: Jagran Today

भिण्ड, 08 फरवरी। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में 9 फरवरी को सुबह 11.30 बजे रेत, गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरोध में हनुमान मंदिर पुलिस लाइन के पास धरना दिया जा रहा है। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रेत, गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरोध में 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 11.30 बजे हनुमान मन्दिर पुरानी जेल पुलिस लाइन के पास भिण्ड में एकत्रित होकर रैली के रूप में चलकर…

Read More

भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने रेल मंत्री, उड्डयन मंत्री को ट्रेन स्टापेज एवं डाकघर की समस्याओं को लेकर पत्र लिखे तथा नगर की व्यवस्था कै लेकर सीएमओ को पत्र लिखा। जिनमें बताया गया कि गोहद नगर में स्थित डाकघर गोहद विधानसभा का प्रमुख डाकघर है, जिससे कई ग्रामों के उपडाकघर जुड़े हुये हैं। इस डाकघर की इमारत वर्तमान में काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो चुकी है, इसमें कार्यरत कर्मचारी भी भयभीत रहते हैं कि डाकघर में कार्यालयीन कार्य करते समय इमारत कहीं गिर न जाये। वहीं भिण्ड जिले की सबसे बड़ी विधानसभा गोहद, जो व्यावसायिक एवं…

Read More

– राकेश अचल फिल्मी दुनिया में टिके रहने के लिए जबरदस्त अभिनय और दर्शकों की बेपनाह मुहब्बत ही नहीं, सियासत भी मायने रखती है। कोई खुलकर सत्ता प्रतिष्ठान के सामने खड़ा होता है तो कोई चुपचाप भागवत कथा सुनने लगता है। हाल ही में मुंबई में दो घटनाओं ने सिने अभिनेताओं की राजनीति पर लिखने को मसाला दिया। पहली खबर ये कि मुंबई विश्वविद्यालय ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को अपने यहां छात्रों से संवाद के लिए आमंत्रित किया और जब शाह ने रजामंदी दे दी तब कुछ दिन बाद विश्वविद्यालय ने उनसे न आने के लिए भी कह दिया।…

Read More

-कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केन्द्र का लिया जायजा, सभी व्यवस्थाओं का किया अवलोकन भिण्ड, 06 फरवरी.मनीष दुबे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए निर्धारित सेंटरों में से कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शा. डाइट परिसर भिण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्र की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा हेतु निर्धारित कक्षों, फर्नीचर की उपलब्धता, डाइट परिसर की बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल की व्यवस्था का मुआयना किया। सभी व्यवस्थाओं को परखते हुए…

Read More

भिण्ड, 06 फरवरी.मनीष दुबे। बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी मैच के क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित मैच में भिण्ड के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी रामवीर को आज मध्य प्रदेश के अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। रामवीर गुर्जर चंबल के भिण्ड जिले के बघेड़ी गांव के रहने वाले अहिवरन सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े हैं। वे लगातार 6-7 वर्षों से चौधरी दिलीप सिंह कॉलेज ग्राउण्ड पर भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। रामवीर ने…

Read More

– कांग्रेस में अजा जिलाध्यक्ष पद के लिए 9 आवेदकों ने पेश की दावेदारी भिण्ड, 06 फरवरी। लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के बल पर भाजपा शासित केन्द्र सरकार संविधान को बदलने का षड़यंत्र रच रही है, कांग्रेस इस षड़यंत्र को कभी सफल होने नहीं देगी। देश बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से आगे बढ़ा है,और इसमें कांग्रेस किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगी। यह बात मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व भिण्ड-दतिया जिलों के प्रभारी कुलदीप मगरैया ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान…

Read More

– सीधा प्रसारण विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया भिण्ड, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस शा. एमएजेएस महाविद्यालय भिण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा विषय का ऑनलाइन वीडियो संवाद का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के बहुत से अनोखे तरीके बताएं। यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री के प्रयासों से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाकर एक ऐसा वातावरण तैयार करना है। जहां प्रत्येक बच्चे की अनूठी व्यक्तित्व को…

Read More

– एमडीए अभियान 10 से 24 फरवरी तक भिण्ड, 06 फरवरी। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु (एमडीए) अभियान 2026 के सफल संचालन के संबंध में जिला समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के फाईलेरिया कंसल्टेंट पवन मेहरा एवं स्टेट कॉर्डिनेटर डब्ल्यूएमओ डॉ. देवेन्द्र सिंह तोमर ने जिले में काईलेरिया रोग की वर्तमान स्थिति एवं आगामी एमडीए 2026 के लिए आवश्यक तकनीकी दिशा निर्देश की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभागीय समन्वय, दवा वितरण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष बल दिया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा…

Read More

– प्रतिबंधात्मक आदेश 8 फरवरी से 7 मार्च तक जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर रहेगा प्रभावी भिण्ड, 06 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल, हायर सेकण्ड्री, डीपीएसई की मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च तक शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादित कराया जाना है। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्ड्री, डीपीएसई की मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश किया है कि कोई भी व्यक्ति या समूह (परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर…

Read More

भिण्ड, 06 फरवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.9 माहौर मोहल्ला में पूरन माहौर सरपंच के घर पर किराए से रह रहे किराएदार ने गुरुवार रात 8 बजे के खाना बनाने के लिए 5 लीटर सिलेंडर जलाया, लेकिन उसमें लीकेज होने के कारण सिलेंडर में जोरों से आग लग गई। जिसको देखकर आसपास मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई, लेकिन जब तक लोग आग पर काबू पाते उससे पहले ही सिलेंडर में एक जोरदार धमाका हुआ कि उससे मकान की दीवारों में दरार एवं किवाड़ उखाड़ कर बाहर आ गए और पास ही खड़े मलखान माहौर, कृष्णा माहौर, राजेश माहौर पुत्र…

Read More