– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 16 फरवरी। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान केन्द्रित करते हुए इनका प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने ई-केवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ई-केवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में समग्र ई-केवायसी और योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, सभी विभाग प्रमुख अधिकतम पात्र लोगों तक पहुंचें तथा लंबित प्रकरणों का समय सीमा में समाधान हो। उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


