Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 4
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » सावधान! गिलोटिन की चपेट में है देश

सावधान! गिलोटिन की चपेट में है देश

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 17, 2026

– राकेश अचल

गिलोटिन संसदीय उपकरण है और फांसीवादी उपकरण भी। मेरे लिए ये लगभग नया सा शब्द है। आभार मानता हूं भारत के संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू का, जो उन्होंने मुझे इस शब्द से वाकिफ करा दिया। गिलोटिन को लेकर विपक्षी सांसद सतर्क हों या न हों, लेकिन मैं सतर्क हो गया हूं।
गिलोटिन से मुझे कभी भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र की अनुभूति होती है तो कभी भगवान परशुराम के फरसे की। गिलोटिन को आप कुठार, गडासा या दराती भी कह सकते हैं। गिलोटिन और उसके सभी पर्यायवाची उपकरणों का एक ही काम है और वो है गर्दन तराशना। सिर कलम करना। गिलोटिन का इस्तेमाल कर सरकार बहस से बच जाती है। परोक्ष रूप से सरकार गिलोटिन के जरिए विपक्ष की जिव्हा काटती है। सरकार शुरू से बहसों से बचती है। सदन के भीतर और बाहर भी। अब सुना है कि पूर्व सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा फोर स्टार डेस्टिनी विवाद के बाद अब लेखन कार्य करने वाले सेवानिवृत अधिकारियों के खिलाफ भी गिलोटिन का इस्तेमाल करना चाहती है। जब चाहती है तो इस्तेमाल कर भी सकती है।
छन-छनकर बाहर आने वाली खबरें बताती हैं कि सरकार सेवानिवृत अधिकारियों पर लागू कूलिंग काल 3 साल से घटाकर 20 साल करने पर विचार कर रही है। मतलब अगर कोई अधिकारी सेवानिवृत होने के बाद कुछ लिखना भी चाहे तो लिख ही न पाए। जब लिखने की आजादी मिलेगी तब तक उम्र 80 की हो जाएगी। बीस साल में सरकारें भी चार बार बदल जाएंगी। सरकार गिलोटिन प्रेमी है। गला और जनता की जेबें तराशने में सरकार को मजा आता है। यानि कतर-ब्योंत करना सरकार का सरकारी चरित्र है। मतलब गिलोटिन का बार-बार इस्तेमाल करने वाली सरकार को आप अहिंसक या गांधीवादी सरकार नहीं कह सकते। अहिंसक सरकार बहस से नहीं भागती। विपक्ष को दुश्मन नहीं बल्कि अपना दोस्त समझती हैं। देश में बहुत दिनों से कोई दोस्त सरकार बनी नहीं न!
गिलोटिन भाव ही खतरनाक है। नृशंस है, रक्तांबर है। देश में इस समय मतदाता सूचियों की कतर-ब्योंत के लिए चलाया जा रहा एसआईआर भी एक तरह की गिलोटिन मानसिकता है। अर्थात गिलोटिन ग्रस्त सिस्टम हो या सरकार जोड़ती कुछ नहीं सिवाय काटने के। गिलोटिनीयता कुत्ते को भी कटखना बना देती है। हमारे एक मित्र कहते हैं कि मैं पोंगा पंडित हूं, वे मुझे घूसखोर पंडित कहने में झिझकते हैं। उनका कहना है कि गिलोटिन फरसा, गडासा या तलवार नहीं है, ये तो एक छाता है, ढाल भी है। इसका इस्तेमाल सरकार विपक्ष के हमलों से बचने के लिए करती है। भाजपा ही नहीं कांग्रेस ने भी एकाध बार गिलोटिन का इस्तेमाल किया है।
बहरहाल देश में इस समय गिलोटिन काल, युग चल रहा है। इसलिए सदैव सतर्क रहने की जरूरत है। गिलोटिन से बचाव की कोई दवा भी नहीं है। किसी तंत्र-मंत्र से भी आप गिलोटिन को बेअसर नही कर सकते। लोकतंत्र को गिलोटिन मुक्त होना चाहिए।

Post Views: 261
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644494
Views Today : 1122
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.