– 19 हजार 300 में से 546 छात्र रहे अनुपस्थित
भिण्ड, 17 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 19 हजार 300 छात्र-छात्राओं में से 18 हजार 754 उपस्थित एवं 546 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। सभी 50 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य
भिण्ड। श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनका ई-केवाईसी अब तक पूर्ण नहीं हुआ है उन्हें एक माह की समय-सीमा भीतर अनिवार्य रूप से ईकेवाईसी पूर्ण कराना होगा। निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी पूर्ण न कराए जाने की स्थिति में संबंधित निर्माण श्रमिकों का पंजीयन निरस्त किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा जिस हेतु अपील मान्य नहीं की जाएगी। अत: समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया गया है कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं जिससे कि पात्र श्रमिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें।


