भिण्ड, 28 फरवरी.मनीष दुबे। नई शिक्षा नीति में वर्णित इंटर्नशिप संकेत करती है कि पुस्तकी ज्ञान को व्यवहारिक स्वरूप प्रदान करने के लिए, अध्यापन कार्य एक श्रेष्ठ और अपरिहार्य घटक है। बच्चे विषय वस्तु का स्वाध्याय कर स्लम एरिया के बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करेंगे। इससे छात्र अध्यापकों का तथा शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का विकास होगा। छात्र अध्यापक, सामुदायिक सेवा, शिक्षण कौशल, प्रस्तुतीकरण, कक्षा प्रबंधन, अभिव्यक्ति की क्षमता इत्यादि घटकों का नैसर्गिरूप से विकास करेंगे। समिति इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रमाण पत्र प्रदान करेगी तथा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर इस राष्ट्र के सुसंस्कृत एवं सार्थक नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर होंगे।
सेवार्थ जन कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष ओपी दीक्षित ने कहा कि प्राचार्य का निर्मल और सरल व्यक्तित्व सदैव से खेल गतिविधियों के माध्यम से हमारे प्रयासों को गतिशीलता प्रदान करता रहा है। आज का समझौता उस दिशा में एक आवश्यक और दस्तावेजी प्रमाणीकरण होगा।
उल्लेखनीय है कि सेवार्थ जन कल्याण समिति के उत्तर भारत के कई प्रख्यात विश्वविद्यालय एवं तथा महाविद्यालयों से ऐसे समझौता ज्ञापन संपन्न हो चुके हैं। यहां से स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न छात्र-छात्राएं ग्वालियर चंबल संभाग में संचालित 14 केन्द्रों पर अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इससे समाज में एक सशक्त संदेश प्रसारित हो रहा है। विभिन्न पत्रकार बंधुओ ने इन कार्यों को अपनी सशक्त लेखन शैली के माध्यम से जन आंदोलन का रूप दिया है। आज संपन्न हुए समझौता ज्ञापन के समय समिति के कोषाध्यक्ष मोहनलाल अहिरवार, स्थानीय संचालक राहुल शर्मा, महाविद्यालय परिवार से एनएसएस प्रभारी डॉ. लता, अतिथि विद्वान रामपाल सिंह भदौरिया, प्राचार्य मॉडल उमावि सचिन कांकर, सत्यवान सिंह गुर्जर एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। समिति महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करती है और आशान्वित है कि सामुदायिक सेवा के माध्यम से इंटर्नशिप के विद्यार्थी, इस यज्ञ को पूर्ण करेंगे तथा राष्ट्र विकास की प्रक्रिया में अपनी आहुति देंगे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


