भिण्ड, 28 फरवरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मौ नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ग्लोबल विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना एवं विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने सौर ऊर्जा प्रणाली, जल संरक्षण मॉडल, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण नियंत्रण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण एवं रोबोटिक तकनीक जैसे विषयों पर आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं व्यवहारिक रूप में समझाया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का अवलोकन कर नवाचार, प्रस्तुतीकरण एवं वैज्ञानिक उपयोगिता के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्क क्षमता एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


