Author: Jagran Today

– राजस्व वसूली और अवैध निर्माण पर सख्ती के दिए निर्देश भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड के नए सीएमओ के रूप में वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार सम्हालते ही उन्होंने कार्यालय का जायजा लिया और नगर पालिका कर्मचारियों एवं सभी वार्ड प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। नवागत सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर पालिका में आने वाली आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और बिना किसी…

Read More

– हड़ताल बैठे सफाई कर्मियों से की मुलाकात लहार। नगर पालिका लहार की नवागत सीएमओ ज्योति सुनहरे ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद वे हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों से भी मिलीं। नवागत सीएमओ ज्योति सुनहरे ने सफाई कर्मियों से कहा कि आप लोग हमारे हाथ हो, आप की जो भी जायज समस्याएं होंगी उनका जल्दी ही निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि लहार नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में मप्र में नं.एक पर लाएंगे। इसके बद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म की, नगर की साफ सफाई तत्काल चालू कराई गई और नगर की सड़कों को साफ…

Read More

– एनजीटी के निर्देशों के तहत हुई सख्त कार्रवाई भिण्ड। एनजीटी के सख्त निर्देशों के पालन में मंगलवार को भिण्ड के ऐतिहासिक गौरी सरोवर किनारे नगर पालिका और पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले ने गौरी सरोवर के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण, डिब्बेनुमा ढांचों और गुमठियों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा, नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती, थाना प्रभारी शहर कोतवाली मुकेश शाक्य, सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एनजीटी के सख्त…

Read More

– बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह रहे मौजूद लहार। शा. ठाकुर ज्ञानसिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय वैशपुरा में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ डॉ. जेपी बघेल का सेवाकाल पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर खरे, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छोटे सिंह कुशवाह, किशोर सिंह कुशवाह, कोमल सिंह परिहार, अरविन्द कुमार मिश्रा मिहोना, जगदीश प्रसाद दोहरे, बीईओ लहार प्रेमसिंह बघेल, बीआरसी अजय कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सैयद और मानवेन्द्र…

Read More

– पीड़ित परिजनों ने थाने में दिया आवेदन भिण्ड। दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अमाहा में 10 वर्षीय बच्ची पूर्वी की मौत हो गई। मृतका के पिता रविन्द्र दोहरे ने दबोह थाने पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया है। जिस पर दबोह पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतक बच्ची के पेट में दर्द की समस्या होने पर परिजनों द्वारा स्थानीय दुकान से दवा दिलाई गई थी। परिजनों के अनुसार दवा लेने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन…

Read More

भिण्ड। जिले की धरती पर जन्मे एवं पले-बढ़े दिनेश बघेल को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर भिण्ड जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। पाल-बघेल समाज से आने वाले दिनेश बघेल के संगठनात्मक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर हुई। विद्यार्थी जीवन से ही संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं के बीच संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद दिनेश बघेल…

Read More

– प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा – वर्षों से अधूरा बने पुल पर जनता जान जोखिम में डालने को मजबूर भिण्ड। अटेर चंबल पुल को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना को ज्ञापन सौंपकर लंबित अनुमति तत्काल जारी करने, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा पुल को आमजन के लिए तत्काल प्रारंभ करने की मांग की। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने चंबल नदी पर अटेर-जेतपुर…

Read More

भिंड ब्यूरो – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के लगभग 1 लाख 21 हजार मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय करने के लिए लगभग 304 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना…

Read More

भिण्ड ब्यूरो – मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर  एल.के. पाण्डेय ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 65 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

Read More

भिण्ड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  रेखा सोनी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी  किरण सेंगर ने रैपिड किट के माध्यम से दूध की गुणवत्ता की जांच की। रैपिड किट के माध्यम से मौके पर तुरंत ही दूध में अन्य फैट, डिटर्जेंट, माल्टो डेक्सट्रिन पाउडर, स्टार्च आदि की प्राथमिक जांच की जा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भरौली रोड पर स्थित सरपंच डेयरी एवं डेयरी के बाहर खड़े ई-रिक्शा में रखी टंकियों में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की। आईपीएस स्कूल रोड पर स्थित पारस मिल्क चिलिंग…

Read More