– हड़ताल बैठे सफाई कर्मियों से की मुलाकात
लहार। नगर पालिका लहार की नवागत सीएमओ ज्योति सुनहरे ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद वे हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों से भी मिलीं।
नवागत सीएमओ ज्योति सुनहरे ने सफाई कर्मियों से कहा कि आप लोग हमारे हाथ हो, आप की जो भी जायज समस्याएं होंगी उनका जल्दी ही निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि लहार नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में मप्र में नं.एक पर लाएंगे। इसके बद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म की, नगर की साफ सफाई तत्काल चालू कराई गई और नगर की सड़कों को साफ सुथरा कराया गया। सीएमओ के आते ही सफाई कर्मी भी काम पर लौट आए और नगर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो गई, सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द सफाई कर्मियों को वेतन मिलेगा।


