- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 19 मार्च। आलमपुर के नजदीक ग्राम कुरथर में भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। शंकरजी, हनुमानजी, कुंअर बाबा महाराज आश्रम पर जन सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा 19 से 25 मार्च तक चलेगी। जबकि 26 मार्च को हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्राम कुरथर में जन सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पं. रामअवतार शास्त्री पोरसा द्वारा भगवान की सुंदर कथा श्रवण कराई जाएगी। कथा पारीक्षत श्रीमती प्रियंका-नृपत सिंह कौरव बने है। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्रामवासियों…
भिण्ड, 19 मार्च। नगर परिषद दबोह में विकास की उम्मीद लेकर आए पार्षदों को उस समय मायूसी और गुस्से का सामना करना पड़ा, जब परिषद की महत्वपूर्ण बैठक अव्यवस्था और देरी की भेंट चढ़ गई। आलम यह रहा कि 11 बजे शुरू होने वाली बैठक के लिए भाजपा व कांग्रेस पार्षद तो समय पर पहुंच गए, लेकिन अध्यक्ष का शाही इंतजार लगभग एक घंटे तक चला। बैठक का समय सुबह 11 बजे तय था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षद तय समय पर उपस्थित थे। लेकिन जब एक घंटा बीत जाने के बाद भी अध्यक्ष कार्यालय नहीं पहुंचीं,…
भिण्ड, 19 मार्च। श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य पत्रकार देवेन्द्र शर्मा के खिलाफ दर्ज शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्य धाराओं के मामले में निष्पक्ष जांच और खात्मा रिपोर्ट की मांग को लेकर गुरुवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने एसपी डॉ. असित यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सत्यता सामने लाई जाए, ताकि पत्रकार देवेन्द्र शर्मा को न्याय मिल सके। इस दौरान एसपी ने मामले की जल्द जांच कराए जाने का आश्वासन दिया एवं जांच चलने तक पत्रकार की गिरफ्तारी…
भिण्ड, 19 मार्च। दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अंधियारी नं. 2 में शासकीय चरनोई भूमि एवं तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा बीते माह में भिण्ड कलेक्टर, लहार एसडीएम को शिकायती आवेदन सौंपे गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अंधियारी नं.2 स्थित शासकीय चरनोई भूमि के सर्वे नं.259, 31, 193, 46 एवं 16 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है तथा तार फेंसिंग लगाकर भूमि को घेर लिया गया है। इससे गांव के पशुओं के चरने में भारी…
भिण्ड, 19 मार्च। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू द्वारा देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर, नशा मुक्ति रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को नशा मुक्ति रथ जमुना ऑटो इंडस्ट्रीज, एयरपोर्ट और मालनपुर के परिसर में पहुंचा। जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया तथा सभी को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान यशवंत भाई ने सभी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि…
भिण्ड, 19 मार्च। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 21 कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपा गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को सहायता मिल सकेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उनके इस योगदान को प्रेरणादायक बताया। शिविर के आयोजन में जीएम एचआर एनएमक्यू शम्सी, डॉ. राजेश शाक्य, एडमिन मैनेजर महेंद्र सिंह, सीएसआर अधिकारी अभिषेक…
– प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना ही लक्ष्य : पटेल – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है : महते – भाजपा अटेर मण्डल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित भिण्ड, 19 मार्च। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ष 2026 के मध्य अटेर मंडल का प्रशिक्षण शिविर सगुन रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए किया। पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने उद्घाटन सत्र के प्रथम दिवस में केन्द्र सरकार की योजनाओं पर…
– विकसित और समृद्ध भारत के राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है : विधायक नरेन्द्र सिंह – मेहगांव, सुभाष, वनखण्डेश्वर, महाराणा प्रताप, भिण्ड ग्रामीण मण्डलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भिण्ड, 19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी सुभाष मण्डल वनखण्डेश्वर मण्डल, महाराणा प्रताप मण्डल एवं भिण्ड ग्रामीण मण्डल का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जैन महाविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रथम और द्वितीय दिवस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन की विचारधारा को साझा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्प लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण…
भिण्ड, 19 मार्च। उप्र की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गोहद आगमन पर भाजपा गोहद विधानसभा द्वारा भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर केबीनेट मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि यूपी मॉडल की हर तरफ चर्चा है, यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ की कार्यप्रणाली को अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है, डबल इंजन की सरकार ने विकसित राज्य की श्रेणी में उप्र को खड़ा कर दिया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि उप्र की योगी सरकार…
– लोहिया ने न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट की 24 किमी सफलतापूर्वक पार की भिण्ड, 19 मार्च। भिण्ड के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जिले के ग्राम गाता निवासी पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया को न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट तैराकी 24 किमी सफलतापूर्वक पार करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मप्र शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, मौ नप अध्यक्ष वंदना सज्जन यादव सहित भिण्ड के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह हम सभी भिण्ड वासियों के लिए…

