भिण्ड, 19 मार्च। क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बुधवार को शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरोवर के चारों ओर फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक कुशवाह ने सरोवर के घाटों और आस-पास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता, सुंदरता और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारी निरंतर प्रतिबद्धता है। गौरी सरोवर शहर की पहचान है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा एवं नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी राजीव जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कचरा संग्रहण और सफाई कर्मियों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।
आमजन से की अपील
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शहर वासियों से भी अपील की है कि वे सरोवर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने अधिकारियों को सरोवर परिसर में सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


