लहार। लहार क्षेत्र के रावतपुरा थाना के ग्राम टोला में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास नीम के पेड़ पर एक 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नरेश जोशी पिता स्व. रामस्वरूप जोशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टोला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक के बड़े भाई रामकिशोर जोशी उम्र 60 वर्ष ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वह अपने खेत में बाजरा की फसल में से गायों को भगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां उनका छोटा भाई नरेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर नरेश की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतार लिया गया था। बताया गया कि शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी तथा शरीर में कीड़े पड़ गए थे। इसके बाद घटना की सूचना रावतपुरा थाना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार नरेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया गया कि करीब तीन-चार दिन पहले भी उसके द्वारा फांसी लगाने का प्रयास किया गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिलने पर रावतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


