लहार। लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत ररूआ नं.2 में लगने वाले करीब एक हजार की आबादी का गांव भड़ेरी में बिजली विभाग की अनदेखी और लापरवाही के लोगों और जानवरों की जान को हर पल खतरा बना हुआ है। गांव के समीप शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन बना हुआ है, एकमात्र बिजली ट्रांसफार्म से मकड़ी के जाल की तरह बिजली के तार ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई के लिए लगा रखे हैं, जो कि मकान के ऊपर से गुजर रहे हैं, इसमें लोगों की जान जोखिम में रहती है। गांव के निवासियों बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफार्मर से बिजली के पोल पर केवल बिछाई जाए, जिसमें बिजली सप्लाई हो सके और ग्रामीणों द्वारा जान जोखिम में डाल कर ट्रांसफार्मर से अपने-अपने घरों तक बिजली के तार बिछाकर सप्लाई रुके। बारिश के समय में करंट का खतरा बना रहता है, बिजली कंपनी के अधिकारियों को पूरे गांव में एस्टीमेट तैयार कर केवल डलवाना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित ना हो। इस संबंध में आलमपुर जेई अशोक डाबर को फोन लगाया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


