– विश्व जल दिवस पर परिचर्चा आयोजित
भिण्ड, 22 मार्च.मनीष दुबे। नवांकुर संस्था चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा विश्व जल दिवस पर पर चर्चा का आयोजन संस्था मुख्यालय कुशवाहा कॉलोनी इटावा रोड पर किया गया। इस अवसर पर मप्र जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी भोपाल के मास्टर ट्रेनर संजय सिंह यादव ने कहा ने कहा कि हम जल संकट झेल रहे हैं। संकट चाहे वह पर्यावरण का हो या पानी हो, इन समस्याओं के बीच जितने भी कारण हैं उसमें एक बड़ा कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हैं, इसी वजह से हमारी नदियां सूख रही है।
डॉ. पूनम यादव ने कहा कि हमारा भूजल स्तर दिनों दिन गिरने के कारण हम बीमारियों से प्रभावित होते जा रहे हैं, जब हम शुद्ध जल पिएंगे तभी स्वस्थ शरीर होगा। समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि आज नहीं तो कल इसका सामना हमें और आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। जबकि हमारे जिला में पूर्वजों के समय में संरक्षित रहते चंबल नदी अटेर क्षेत्र को, पहुंज नदी मिहोना लहार, क्वारी नदी भिण्ड गोरमी, आसन नदी गोरमी, बेसली नदी गोहद और मेहगांव, सोन भद्रिका नदी दबोह आलमपुर, झिलमिल व वरवाह नदी मौ क्षेत्र को राहत देती है लेकिन हमें इस बात का चिंतन करना है कि गर्मी का मौसम आते-आते हमारी नदियां, तालाब, डेम, क्यों सूख जाते हैं और हमें पानी की मार झेलनी पड़ती है। अंत में सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। परिचर्चा में वैभव दुबे, प्रमोद यादव, योगेश सिंह, हि मत सिंह हरिऔध, अजय सिंह, विनोद यादव, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


