भिण्ड। आगामी बलराम महोत्सव के भव्य आयोजन और शहर के प्रमुख गौरी सरोवर के कायाकल्प को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के दिशा-निर्देशन में भी भिण्ड पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने प्रशासनिक टीम के साथ प्रस्तावित स्थलों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण की शुरुआत कृषि उपज मण्डी ग्राउण्ड से हुई, जहां आगामी बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाना है। सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने मण्डी परिसर में स्वच्छता, पार्किंग, मंच निर्माण, पेयजल और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान किसानों और आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते सभी तैयारियां दुरुस्त कर ली जाएं।
गौरी सरोवर का निरीक्षण, अतिक्रमण पर चला सख्त रुख
मण्डी ग्राउण्ड के बाद सीएमओ ने शहर के हृदय स्थल गौरी सरोवर का रुख किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य, घाटों की सफाई और आस-पास के क्षेत्र का जायजा लिया। सरोवर किनारे अनधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमण को देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने के कड़े निर्देश दिए।
सीएमओ चक्रवर्ती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौरी सरोवर शहर की धरोहर और सुंदरता का प्रतीक है। इसके आसपास किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरोवर के चारों ओर स्वच्छता और सुलभ मार्ग सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान नगर पालिका के उपयंत्री, राजस्व टीम और सफाई निरीक्षक सहित नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


