– बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वाधित हुई थी विद्युत आपूर्ति
भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्यक्रम में बांधा उत्पन्न होने पर एसई एमपीईबी मनीष गौतम तथा एसडीओ ईएण्डएम नवाब सिंह परिहार को नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस में कहा है कि नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण भिण्ड में बलराम कृषि महोत्सव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कार्यालय कलेक्टर भिण्ड के आदेश 3 सितंबर के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के दौरान 5 सितम्बर को दोपहर 1.15 बजे पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मुख्यमंत्री के संबोधन के समय कार्यक्रम बाधित हुआ, जो सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है। दोनों अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण तत्काल समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा की स्थिति में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में विहित धाराओं के तहत एक-तरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


