भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के कड़े रुख और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन में नगर पालिका प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों और मुख्य रूप से हॉकर जोन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉकर जोन में पसरी गंदगी और अव्यवस्था को देखकर सीएमओ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सफाई कर्मचारियों व जमादारों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों और हॉकर जोन में स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को पाबंद किया कि रोजाना सुबह-शाम नियम से सफाई की जाए और कचरा उठान समय पर हो। इसके साथ ही उन्होंने हॉकर जोन व आसपास के मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएमओ ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई या अस्थाई अतिक्रमण दोबारा कायम हुआ, तो संबंधित कर्मचारियों और अतिक्रमणकारियों पर वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका का अन्य अमला, स्वच्छता निरीक्षक और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


