Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » कृषकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jagran TodayBy Jagran TodaySeptember 6, 2026

कृषकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– बलराम कृषि महोत्सव से पूरे प्रदेश में है उत्सव का माहौल : मंत्री शुक्ला

– जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, प्रगतिशील कृषकों और मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

भिण्ड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरा वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पूरे प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री भिण्ड जिले के नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जय जवान, जय किसान दोनों को गौरवान्वित करने वाली भिण्ड जिले की पावन धरती को वनखण्डेश्वर महादेव और डॉक्टर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त है। भिण्ड जिले में तीन हजार से अधिक किसानों ने 1250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती अपनाई है। जिले में 60 गौशालाएं संचालित हो रही हैं और दुग्ध संकलन में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ग्राम पाण्डरी में स्वावलम्बी गौशाला में पांच हजार गौवंश के स्थाई आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। मत्स्य पालन में 25 लाख से अधिक की लागत से आधुनिक तकनीक के आधार पर 8 मेट्रिक टन उत्पादन हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिले में सिंचाई सुविधा के अभूतपूर्व विकास के बारे में बताया कि चंबल-कालीसिंध-पार्वती लिंक परियोजना से भिण्ड जिले को लाभ मिलने जा रहा है। सिमार स्टॉप डेम और कनेरा उद्वहन सिंचाई परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। वर्तमान में राजघाट नहर परियोजना, चंबल नहर प्रणाली और हरसी नहर प्रणाली से भूमि में सिंचाई हो रही है।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर पूरे प्रदेश में उत्सव के माहौल में बलराम कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें कृषक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भगवान बलराम की कृपा से किसान कल्याण वर्ष के आयोजनों के अच्छे परिणाम आएंगे।
कार्यक्रम में मंत्री शुक्ला और विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में दबोहा मोड़ के रामसनेही शर्मा को फलोद्यान नर्सरी, बड़ेरा के पर्वत सिंह को नर्सरी, टुडिला के जगदीश सिंह कंसाना को प्राकृतिक खेती, मानगढ़ के रंजीत सिंह को जैविक खेती, बरूअन पुरा के गंगाराम बघेल को जैविक खेती, सोनेलाल का पुरा के अजय सिंह को केंचुआ खाद उत्पादन, उदन्नखेड़ा के लक्ष्मण सिंह नरवरिया को जैविक खेती, सैपुरा के संदीप सिंह को उन्नत तकनीकी से टमाटर एंव मिर्च उत्पादन, क्यारीपुरा के कुलदीप सिंह भदौरिया को जैविक खेती और बड़ागांव नं.1 के गुरुप्रसन्न राजावत को देशी बीज संरक्षण के लिए शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्रों- निराली बघेल, कृतिका दुबे, प्रिंसी, साक्षी शर्मा, छवि परमार, सोनम देवी, साहिल यादव और अभय शर्मा को कक्षा 10वी और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को कृषि वैज्ञानिक राजपाल सिंह तोमर, डॉ. एसपी सिंह और करणवीर सिंह ने भी संबोधित किया और उपस्थित कृषकों को कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन की आधुनिक तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक उपयोग, इत्यादि विषयों पर जागरूक किया। समारोह स्थल पर कृषकों की सुविधा हेतु कृषक पंजीयन, ई-केवाईसी तथा फार्मर आईडी पंजीयन के विशेष स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में पशुपालन और डेयरी विभाग, कृषक कल्याण विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का भी प्रदर्शन और विक्रय किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत भिण्ड सरोज बघेल, उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम संजीव कांकर, सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी, कृषक और नागरिक उपस्थित थे।

Post Views: 22
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639718
Views Today : 1101
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.