भिण्ड, 06 अप्रैल। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र 30 मार्च 2026 में दिए गए निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के कियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी, इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुए चंबल संभाग में खरीदी 15 अप्रैल से की जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) किया जाएगा।
चल समारोह का आयोजन 11 को
भिण्ड। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल दोपहर 2 बजे भिण्ड शहर में चल समारोह निकाला जाएगा। आम सभा का आयोजन बीटीआई रोड स्थित सौगात रिसोर्ट में होगा। इस मौके पर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री जीतनराम मांझी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, सुनील कुशवाह, मनोज कुशवाह मौजूद रहेंगे। वहीं चल समारोह ग्वालियर से चलकर मालनपुर, गोहद, मेहगांव होते हुए भिण्ड शहर में पहुंचेगा।

