– भाजपा मालनपुर, गोहद, मेहगांव, वनखंडेश्वर मण्डल की मंडल बैठक आयोजित
भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनत्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचने के लिए जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने मालनपुर, गोहद, मेहगांव, वनखण्डेश्वर मण्डल की मण्डल बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता है, हम विचार के लिए कार्य करते हैं, हम सब पार्टी की रीड की हड्डी है और राष्ट्र प्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर हम चलने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठनत्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की योजना बनाई। 8 अप्रैल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रथम नगर आगमन हो रहा है, हम सब कार्यकर्ता उनका ऐतिहासिक स्वागत करें। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम जिले के विभिन्न मण्डलों के बूथ स्तर तक हमें समरसता के दिवस के रूप में बनाना है, जहां जिले में उनकी प्रतिमाएं हैं वह सभी कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण एवं दीप उत्सव कार्यक्रम का करना है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाए और योजना का लाभ दिलाए ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिले हर समाज के हितग्राहियों से हमें घर-घर जाकर संपर्क करना है और अपनी विचारधारा से उन्हें जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर महा होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्टार के हर समाज तक स्क्रीन लगाकर उन्हें सुनवाने का प्रयास करें, ताकि मोदी जी के विचारों की प्रेरणा लेकर समाज जागृत हो। उन्होंने कहा कि 25 जून को लोकतांत्रिक सेनानी मीसाबंदी के घर-घर पहुंचकर उनका हम सम्मान करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला मंत्री सुभाष राठौर एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष विनोद जैन, प्रिंस दुबे, हरपाल सिंह कुशवाहा, रोहित करैया, नीरज शर्मा, विनीत सोनी, सुनीता शर्मा, शेखर खटीक, निलेश खटीक, राजीव उपाध्याय, अवधेश सिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद सुनील कौशल, पार्षद अमित सोनी मौजूद थे।


