भिण्ड, 06 अप्रैल। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने बताया कि जिले में 4 एवं 5 अप्रैल को असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए क्षति से रबी की कटी व खेत में खड़ी गेहूं फसल को नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन कृषकों द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। प्रभावित फसल 72 घण्टे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नं.14447 के माध्यम से बीमा कंपनी को सूचित करें तथा 7 दिवस में पूर्ण सूचना निर्धारित प्रपत्र सह दावा प्रपत्र में बीमा कंपनी को भेजें।
मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक 7 अप्रैल को
भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी परिषद भिण्ड को पत्र जारी कर बताया कि भिण्ड अनुविभाग अंतर्गत संचालित मांगलिक भवन, मैरिज गार्डन, रिर्सोट के संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तहसील सभागार भिण्ड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त मांगलिक भवन/ मैरिज गार्डन/ रिर्सोट संचालकों को अनिवार्य रूप से उक्त बैठक में उपस्थित होने हेतु कहा है।


