भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. अवधेश प्रताप सिंह अमायन मण्डल के ग्राम मेहरा, सेमरा में ओलो से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे। खेतों में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल को पूर्ण रूप से नुकसान हुआ है। ओलो की मार से खड़ी गेहूं की फसल की बालियां टूटकर गिर गई है। इससे खेतों में डंठल नजर आ रहे हैं। कई खेतों में इतना अधिक पानी भरा हुआ है कि गेहूं की फसल पानी में डूबी हुई दिख रही है।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है कि सरकार की तरफ से तहसीलदार, पटवारी से सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच महेन्द्र सिंह पवैया, पंचायत सचिव, पटवारी, ग्राम पंचायत के किसान भाई निरीक्षण के समय मौजूद रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


