भिण्ड, 08 अप्रैल। भारत विकास परिषद शाखा गोहद की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को राम जानकी मन्दिर बड़ी जग्गा गोहद चौराहे पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शचेन्द्र कांकर ने की। बैठक के प्रारंभ में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा गोहद के लिए प्रांत शाखा प्रभारी के रूप में डॉ. उमा शर्मा के मनोनयन पर शाखा की कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
शाखा संरक्षक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद श्याम किशोर भारद्वाज ने परिषद की आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शचेन्द्र कांकर को शाखा अध्यक्ष, रविकांत गुप्ता को शाखा सचिव, दिलीप जैन को कोषाध्यक्ष, रामअवतार गौड़ एवं मोनू सिकरवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के संयोजकों में मनीष अग्रवाल (संस्कार), रामसेवक दिनकर (सेवा), अमिता बंसल (महिला सहभागिता), जेपी अग्रवाल (पर्यावरण) तथा विकास माहौर को ब्रांच मैनेजर बनाया गया। गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन प्रकल्प हेतु सुनील पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजवीर सिंह तोमर, हर नारायण कुशवाहा, जितेन्द्र पाल, रामनरेश राठौर, सतीश कोरकू, संजय कुमार मांझी, जगदीश नामधारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


