भिण्ड, 08 अप्रैल। मालनपुर नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड क्र.14 में स्थित मुक्तिधाम का 25 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बुधवार को भूमि पूजन होकर इस परियोजना की शुरुआत की गई।
इस परियोजना के तहत मुक्तिधाम में दो बड़े-बड़े आरसीसी के चबूतरे, मुक्तिधाम परिसर में मिट्टी का भराव करके पौधारोपण, बाउण्ड्री की मरम्मत, प्लास्टर, आकर्षक गेट निर्माण, बैठने की उत्तम व्यवस्था आदि काम सम्मिलित है। वार्ड क्र.14 की पार्षद बीना जैन की मांग पर नगर परिषद द्वारा यह सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है। जिससे मुक्तिधाम की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को एक शांतिपूर्ण स्थान मिलेगा। बुधवार को परियोजना की शुरुआत भूमि पूजन करके की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार, सीएमओ रेहान अली जैदी, सब इंजीनियर विजय शर्मा, रॉकी जैन पार्षद प्रतिनिधि वार्ड क्र.14, नवाब सिंह पूर्व जनपद सदस्य, विनोद जैन एवं नगर परिषद के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


