भिण्ड, 08 अप्रैल। जिले के मेहगांव थाने में दो विवाहिताओं ने अपने-अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर दोनों मामलों में कुल आठ लोगों के विरुद्ध 85, 3(5) बीएनएस, 3/4 मप्र दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार फरियादिया प्रियंका पत्नी योगेन्द्र उर्फ योगेश जाटव पुत्री स्व. थानसिंह उर्फ सुखराम जाटव उम्र 26 साल निवासी गली नं.3 सिद्धार्थ नगर गल्ला मण्डी के पास मेहगांव, हाल मायका ग्राम मुस्तरा ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालीज गत 2 जुलाई 2024 से लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर उसके पति योगेश उर्फ योगेन्द्र जाटव, ससुर चन्द्रप्रकाश, सास सुनीता जाटव, देवर दीपक जाटव निवासीगण गली नं.3 सिद्धार्थ नगर गल्ला मण्डी के पास मेहगांव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी फरियादिया प्रियंका पत्नी मनीष शाक्य पुत्री रामलखन शाक्य उम्र 24 साल निवासी कन्हारी पुलिया के पास मेहगांव, हाल मायका ग्राम अकलोनी थाना गोरमी ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालीज गत 18 मई 2024 से लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर उसके पति मनीष शाक्य, ससुर राजकुमार, सास गुड्डी देवी और जेठ रिंकू उर्फ गोविन्द शाक्य निवासीगण कन्हारी की पुलिया के पास मेहगांव के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


