भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा-निर्देशन तथा एसडीएम गोहद विकास कैमोर एवं जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में रविवार को आबकारी वृत्त गोहद की टीम ने मालनपुर एवं गोहद चौराहा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 3 प्रकरण कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं कैडबरी फैक्ट्री के पास नहर किनारे से भारी मात्रा में गुड़ लाहन नष्ट कराया गया।
आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति ने बताया कि रविवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत आरोपी रामनरेश पुत्र रामअवतार निवासी बूटी कुइया और विद्याराम पुत्र गडूराम निवासी तिलोरी मालनपुर के कब्जे से क्रमश: 29 पाव और 37 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत मामला दर्ज किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपए बताई गई है।
कैडबरी फैक्ट्री के पास नष्ट कराया 45 लीटर गुड़ लाहन
एक अन्य मामले में टीम ने मालनपुर स्थित कैडबरी फैक्ट्री के पास नहर किनारे दबिश देकर प्लास्टिक कैन में भरा लगभग 45 लीटर अवैध गुड़ लाहन जब्त किया। मौके से सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत नौ हजार रुपए है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति के साथ आरक्षक ब्रजेश जयंत, जनक अर्गल और सुदीप वर्मा की मुख्य भूमिका रही। आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


