– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मेहगांव में हुआ जोरदास स्वागत
मेहगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर मेहगांव पहुंचे। उनके साथ अटेर विधायक हेमंत कटारे का मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र निगम ने संविधान की पुस्तक एवं भारत
इस अवसर पर जीतू पटवारी ने कहा कि देश बाबा साहब के संविधान से ही चलेगा। राहुल गांधी छात्रों की शिक्षा के प्रति गंभीरता के साथ विचार करते हुए छात्रों एवं भारत के भविष्य को लेकर हर समय कठिन संघर्ष करते हुए लड़ाई लड़ रहे है, क्योंकि देश के उत्थान और प्रगतिशील बनाने के लिए शिक्षा के उच्चतम संसाधन के साथ साथ परीक्षा परिणाम को वेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर पल कटिवद्ध है, इसी विषय को लेकर 19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। जहां छात्रों के हितों की बात की जाएगी।
अटेर विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के सुख दु:ख में साथ खड़ी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामशेष बघेल, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, राहुल भदौरिया, जिला संगठन मंत्री महेश जाटव, बबलू त्यागी, रामहरि शर्मा, बृजमोहन लला चुरारिया, केदार कौशल, राजीव कांकर, महेश मिश्रा, सुल्तान सिंह नरवरिया, जगदीश शर्मा, ब्रजकिशोर राजावत कल्लू भारौली, राजवीर सिंह बघेल, नरेश भदौरिया, संजय कुमार जैन, रामस्वरूप गोयल, नरेश राठौर, जबर सिंह कुशवाहा, रामहेत राठौर, पार्षद बल्लू पाल, कमलेश कौरव, मनीष शिवहरे, बच्चाराम राठौर, माधोसिंह अर्गल, अशोक सिंह अर्गल, पार्षद सनी कुमार, राहुल जाटव, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र पाल, जवान सिंह गुर्जर, वहीद खान, ओमप्रकाश बरैया, अशोक सैनी, जयराम गर्ग, शिवसिंह पाठक, कुंदन सिंह चौरसिया, राधामोहन खटीक, राजवीर परिहार, डॉ. रामबरन मोरोली सहित नेता कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


