भिण्ड, 11 अप्रैल। समाज सुधारक एवं महान विचारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199 वीं जयंती के अवसर पर गोहद स्थित विधायक बंगले पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर महात्मा फुले के योगदान को याद किया।
विधायक केशव देसाई ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त बुराइयों भेदभाव एवं अशिक्षा के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में मुन्नीलाल भटेले, डीपी खन्ना, हरनारायण सिंह कुशवाहा, लालबहादुर सिंह जादौन, डॉ. अमर सिंह जाटव, राधाकिशन दीक्षित, इन्द्र सिंह खन्ना, बृजेन्द्र यादव, गुड्डू भदौरिया, गुरुदयाल सिंह, मंगल सिंह, कैलाश सिंह, बबलू बरैया, तहसील शाह, संजू मौर्य, धीरसिंह, अजय देसाई, पिंकी उच्चाड़िया, मोहर सिंह, निरपत खटाना सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


