भिण्ड, 11 अप्रैल। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबाराव फुले के छायाचित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे, जिन्होंने महिला शिक्षा और जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कुष्णगोपाल चौरसिया ने कहा कि फुले ने 1848 में पुणे में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला था। उन्होंने निम्न जातियों के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए सत्यशोधक समाज (सत्य की खोज करने वाला समाज) की स्थापना की।
एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कुलदीप मगरैया ने कहा कि महात्मा फुले का विचार दर्शन केवल ऐतिहासिक नहीं, बल्कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी पूर्णत: प्रासंगिक है, सामाजिक सुधारों के लिए उन्हें 1888 में महात्मा की उपाधि दी गई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, विधानसभा प्रभारी भिण्ड अरविन्द यादव हैवदपुरा, अजा विभाग जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, एडवोकेट दीपचंद तिवारी, नईम खान पठान, आनंद शाक्य, रामसेवक मौर्य, अभिषेक मौर्य, अंकुश खन्ना, सांकेत अटल, जतिन विमल, विनोद गोयल, प्रिंस चौरसिया, आशीष चौरसिया, काजी फखरुद्दीन, नवल सिंह आदि कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


