- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– ऊर्जा मंत्री तोमर ने की जनसुनवाई ग्वालियर, 11 अप्रैल। सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी भाव के साथ जन समस्याएं सुनकर जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं की पहुंच आसान की जा रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने स्थानीय सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई के अवसर पर कही। उन्होंने आमजनों की एक-एक कर समस्यायें सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निदान…
– जिले के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ग्वालियर, 11 अप्रैल। राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करना राजस्व अधिकारियों का प्रथम दायित्व है। शासन द्वारा राज्स प्रकरणों के निराकरण के लिये समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित समय में प्रकरणों का निराकरण न करने वाले राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ सीएम हैल्पलाइन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, फार्मर आईडी, राजस्व एवं वन विभाग के…
– उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित – चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचें भी हुईं ग्वालियर, 11 अप्रैल। जीवन का उद्देश्य कल्याण की भावना होनी चाहिए, यदि हम मानसिक और शारीरिक रूप पर स्वस्थ्य रहेंगे तो उस व्यक्ति की ज्यादा मदद कर पाएंगे, जिसे न्याय की आशा है। यह विचार उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायधिपति आंनद पाठक ने शनिवार को उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में आयोजित हुए वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। स्वास्थ्य शिविर में अधिवक्तागण, सुरक्षा कर्मी एवं अन्य…
– नारी शक्ति वंदन हौसलों की उड़ान ग्वालियर, 11 अप्रैल। ग्वालियर संभाग के गुना जिले के बमोरी ब्लॉक की मीनाक्षी फराक्टे आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। राजमाता स्व-सहायता समूह की सदस्य और शिवाजी राज सीएलएफ से जुड़ी मीनाक्षी उन्नत आजीविका प्रोसेसिंग केन्द्र की सेंटर इंचार्ज हैं। उनका यह सफर केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और संकल्प की जीवंत मिसाल है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने जुड़ने के बाद उन्हें दिल्ली में आयोजित एआई समिट में शामिल होने हवाई जहाज़ में बैठने का अवसर मिला। यह अवसर प्राप्त करने वाली वह गांव…
वाराणसी, 09 अप्रैल। वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे धार्मिक और सामाजिक हलकों में चिंता बढ़ी है। यह धमकी ऑडियो मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि जैसे अतीक अहमद की हत्या हुई थी, उसी तरह शंकराचार्य को मार दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे तुरंत ब्लॉक किया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और…
वाशिंगटन, 09 अप्रैल। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से काफी अलग है। अंतरिक्ष से चांद को देखने के अपने अनुभव को नासा के आर्टेमिस-2 मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने साझा किए हैं। अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से काफी अलग नजर आता है। मीडिया से चर्चा में क्रिस्टीना कोच ने कहा कि अंतरिक्ष में चांद को देखने का अनुभव बेहद अलग और थोड़ा उलझन भरा था। उन्होंने बताया कि चांद का अंधेरा हिस्सा अपनी सामान्य स्थिति…
– सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर राहुल गांधी ने किया वादा – प्रमोशन और नेतृत्व में भेदभाव खत्म करने का आश्वासन नई दिल्ली, 09 अप्रैल। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस के अवसर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो मौजूद भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त करेगी और जवानों को उनका पूरा अधिकार दिलाया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में राहुल गांधी ने सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर जवानों…
– सस्ती जांच और दवाओं से मरीजों को बड़ी राहत ग्वालियर, 09 अप्रैल। आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्हीआईएसम हॉस्पिटल द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारकों का 5 लाख तक इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ कैश अथवा आयुष्मान के मरीजों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी जांचें व मेडीसिन…
भिण्ड, 09 अप्रैल। शहर के भीम नगर इलाके में गुरुवार को करीब 11.30 बजे एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भीम नगर में सिलाई का काम करने वाली 45 वर्षीय नीलम जाटव गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे अपने सिलाई सेंटर पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस…
– जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 09 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में ओलावृष्टि, असमय बरसात एवं गेहूं खरीदी की तारीख को में बार-बार हो रहे बदलाव के विरोध में पुरानी गल्ला मण्डी गेट इटावा रोड पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम भिण्ड अखिलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा पिछले दिनों हुई भीषण ओलावृष्टि और असमय बारिश ने खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, सरसों अन्य फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, फसलें खेतों…

