- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने किसानों को बंधाया ढांढस भिण्ड, 11 अप्रैल। मालनपुर क्षेत्र के समीप ग्राम पंचायत टुडीला में शनिवार की शाम चार बजे के आस-पास खेतों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 30 बीघा में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चार बजे खेतों के ऊपर से निकली बिजली लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। तारों से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिरी और तेज हवा के कारण आग ने…
भिण्ड, 11 अप्रैल। आलमपुर क्षेत्र के ग्राम गेंथरी-बरथरा के हार में शनिवार की सुबह खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। खेतों में आग कैसे लगी और किसानों की फसलों को कितना नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि गेंथरी माता मन्दिर से ग्राम बरथरा की ओर जाने वाली सड़क के नजदीक गेंथरी-बरथरा मौजे में स्थित खेतों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों से उठ रही आग की उंची लपटें और धुंआ को देखकर हार में खेतों पर काम कर रहे किसान…
भिण्ड, 11 अप्रैल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा आलमपुर द्वारा शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के कार्यक्रम अनुसार टीईटी परीक्षा निरस्त कराने एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह कौरव पटैल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की गई कि टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों में भय व्याप्त है। अत: सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करे और शिक्षकों के हित की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएं। दूसरी मांग अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक…
भिण्ड, 11 अप्रैल। डीआईजी/ एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर से एक बदमाश को गल्ला मण्डी भिण्ड से व दूसरे बदमाश को चरथर मोड़ के पास मानपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे व एक-एक जिन्दा राउण्ड जब्त कर उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया…
भीमनगर में दिनदहाड़े मारी थी गोली, महिला ग्वालियर में इलाजरत भिण्ड, 11 अप्रैल। शहर के भीमनगर में महिला पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैसों के लेन-देन के विवाद में वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। कोतवाली थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर के मुताबिक 9 अप्रैल को नीलम जाटव निवासी भीमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मजनू ओझा ने पैसे के विवाद में पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की नीयत से गोली…
भिण्ड, 11 अप्रैल। सावन कृपाल रूहानी मिशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में फलों का वितरण किया गया। इसी क्रम में मिशन के आश्रम में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का एक वर्ष पूरा होने पर फलों का वितरण और लंगर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल लोगों की शारीरिक आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और भाईचारे का…
भिण्ड, 11 अप्रैल। अग्रवाल सभा भिण्ड द्वारा शहर की व्यापार मण्डल धर्मशाला में 12 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक केके गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. आरडी गुप्ता एवं मायादेवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में अयोजित किए जा रहे शिविर में ग्वालियर के रतन ज्योति अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जाएगा। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं…
भिण्ड, 11 अप्रैल। दबोह नगर के नरसिंह मन्दिर परिसर में 18 अप्रैल से नव कुण्डीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ, भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रामलीला मंचन का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रद्युम्न सिंह महाराज और पुजारी भगवान सिंह परिहार ने बताया कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 25 अप्रैल को 26 को भंडारे के साथ समापन होगा। भागवत कथा का वाचन भगवताचार्य पं. हरगोविंद वाजपेयी हरिद्वार वाले द्वारा किया जाएगा। वहीं महायज्ञ में मंत्रोच्चारण यज्ञाचार्य पं. आलोक शास्त्री चित्रकूट धाम द्वारा किया जाएगा। प्रबंध समिति की ओर से राजेन्द्र खेमरिया ने जानकारी…
भिण्ड, 11 अप्रैल। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर मालनपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अप्रैल को जयंती भव्य मनाई जाएगी। नगर में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें आसपास के गांवों से भी लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जयंती को लेकर हरीराम की कुइया पर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आश्रम परिसर में स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। आश्रम को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया जा…
– ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सी-आर्म मशीन का शुभारंभ – बिरलानगर अस्पताल में उपलब्ध होगी जटिल सर्जरी की सुविधा ग्वालियर, 11 अप्रैल। उप नगर ग्वालियर में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस क्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को बिरला नगर सिविल अस्पताल एवं प्रसूति गृह में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक के इस विस्तार से अब क्षेत्र के नागरिकों को जटिल सर्जरी और उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, सिविल अस्पताल…

