नई दिल्ली, 12 अप्रैल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा संविधान के मूल स्वरुप को बदलने की कोशिशे हो रहीं है। इसके लिए सतर्क रहने की जरुरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर के आदर्शों, उनके द्वारा रचित संविधान और उनकी दूरदर्शी सोच के प्रति हमें जागरूकता का प्रचार करना है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने डॉ. बीआर अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबा साहेब का संदेश ही वास्तव में हमारे संविधान का मूल संदेश है और यही संविधान भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने केन्द्र की सत्ताधारी पार्टी और आरएसएस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े लोग निरंतर संविधान और अंबेडकर की सोच को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा मूल रूप से समानता के अधिकार के खिलाफ है और वे नहीं चाहते कि देश के गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों सहित सभी नागरिकों को बराबरी का हक मिले। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि आज संविधान पर चौतरफा हमले हो रहे हैं, इसलिए उनका एकमात्र लक्ष्य संविधान को बचाना, उसे और अधिक सशक्त बनाना और देश के हर कोने तक इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि भारत के प्रत्येक हिस्से में संविधान की भावना को फैलाना अनिवार्य है ताकि आम नागरिक के अधिकार सुरक्षित रह सकें। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी जानकारी साझा की, जिसमें बताया गया कि यह मैराथन युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर बाबा साहेब के विजन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


