भिण्ड, 27 अप्रैल। पूर्व सरपंच दीवान सिंह भदौरिया, राजकुमार सिंह भदौरिया पुजारी विल्होरा वाले की माताजी चौबे भदौरिया का गत 21 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन पर गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं शोक संवेदना व्यक्त की है।
जिला विकास समन्वय एवं दिशा की बैठक निरस्त
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने की सूचना दी गई थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। आगामी बैठक की तिथि पृथक से घोषित की जाएगी।


