भिण्ड, 27 अप्रैल। कांग्रेस ने लहार विधानसभा क्षेत्र में विगत दिवस 21 मंडलम अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने इन अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
नियुक्त किए गए मंडलम अध्यक्षों में अनिल गुप्ता को लहार नगर दक्षिण, मन्नान अली काजी को लहार नगर उत्तर, रामेश्वर विश्वकर्मा को दबोह नगर और केशव सिंह को मुरावली का अध्यक्ष बनाया गया है। महिपाल सिंह देवरी कलां, रामेश्वर कौरव जाखोली, भुवनेश तीतविलासी आलमपुर नगर, रमाशंकर सिंह कौरव गेंथरी, शैलेन्द्र सिंह बारहेट और अनिरुद्ध प्रताप सिंह रहावली उवारी के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार अरुण सिंह अजनार, विनोद दुबे दाऊ जमुहां, चंद्रशेखर द्विवेदी चंदू महुआ, छुटकन सिंह कौरव असवार, शिवहरी शर्मा मिहोना नगर, जितेन्द्र सिंह बंथरी, जयेन्द्र सिंह काथा, अशोक सिंह अचलपुरा, गोपाल सिंह रायपुरा नं.1, भवानीदीन पचोखरा और सुरेन्द्र कुशवाह मछण्ड मंडलम के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

