– राधाकृष्ण यादव
मौ, 27 अप्रैल। मौ में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा, उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र गोड़ एवं मौ थाना स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियम के तहत लोगों को समझाएं दी गई और कहा कि दोपहिया वाहन पर दो लोग ही बैठें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें, शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। साथ ही सबसे अच्छा कार्य मौ पुलिस द्वारा हेलमेट पहनने वालों का फूल माला व गुलाब देकर स सम्मान किया गया। इस अवसर पर मौ पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।
ट्रैफिक नियम मप्रशासन ने सड़क सुरक्षा और हादसों को कम करने के लिए कड़े ट्रैफिक नियम किए हैं। प्रमुख नियमों में दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट, सीट बेल्ट, लाल बत्ती का पालन, और नशे में गाड़ी न चलाना शामिल है। नियमों का उल्लंघन करने पर 45 दिनों के भीतर चालान न भरने या 5 से अधिक चालान होने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।


