– कुशवाह भिण्ड जिलाध्यक्ष एवं भूता जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
भिण्ड, 27 अप्रैल। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, महासचिव संजय कामले एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी, महासचिव अशोक सिंधु द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें प्रकोष्ठ का भिण्ड जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय भूता को नियुक्त किया गया है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सोनी निडर ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/ उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सर्व सम्मति से मप्र के 25 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जिसमें ग्वालियर अंचल से विनीत जैन कसे ग्वालियर शहर, शारदा चौरसिया को ग्वालियर देहात, गिर्राज दण्डोतिया को मुरैना, ओमप्रकाश कुशवाह को भिण्ड जिलाध्यक्ष एवं संजय भूता को जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त कर जीतू पटवारी का आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारी साथियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए ये विश्वास जताया गया कि सभी साथियों के सहयोग समन्वय से स्वतंत्रता सेनानी संगठन मजबूत होगा। बधाई देने वालों में भिण्ड से अशोक सोनी निडर, मदन मोहन पालीवाल, सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र भदौरिया, उमा शर्मा, केके शर्मा, आशुतोष शर्मा, देवेन्द्र बौहरे, ग्वालियर से सतीश मिश्रा, अरविन्द वाजपेई, विजय महाजन, अनिल भारतीय, मीनू शर्मा, मुरैना से दिनेश गुर्जर, गजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र दगरस, इन्द्र महेश्वरी आदि प्रमुख हैं।


