– सर्वोदय समिति ने सुरपुरा में लगवाई सार्वजनिक प्याऊ
भिण्ड, 27 अप्रैल। सर्वोदय संत लल्लूदद्दा जनसेवा समिति हमीरापुरा के तत्वाधान में सुरपुरा स्थित कमलेश दुबे मार्केट में निशुल्क सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य सुभाष बौहरे की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में संस्था सचिव पहलवान सिंह भदौरिया ने कहा कि इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के चलते लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। पानी समय पर न मिले तो लू लगने, घबराहट, चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समिति ने सुरपुरा में सार्वजनिक प्याऊ लगवाने का निर्णय लिया, जिससे लोगों को पेयजल आसानी से सुलभ हो सके। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, कमलेश दुबे, पूर्व व्याख्याता श्रीकृष्ण शर्मा, देवेन्द्र परिहार मेम्बर, शुभम बौहरे, मंशाराम शर्मा, पिंकू चौबे, श्रीकृष्ण कुशवाह, कप्तान सिंह यादव, अरविंद यादव, बाचस्पति शर्मा, हरीसिंह भदौरिया, सुखलाल कुशवाह आदि मौजूद रहे।


