भिण्ड, 03 मई। दबोह में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान खंगाल कर टीवी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार चंद्रकांत त्रिपाठी उर्फ लवली महराज के घर में यह घटना हुई। फरियादी ने बताया कि घर के आगे वाले कमरे में उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने घर के अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। काफी तलाश के बाद जब उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो वे घर में रखी वीडियोकॉन कंपनी की कलर टीवी उठा ले गए, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी गई है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


