भिण्ड, 03 मई। लहार थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में शनिवार देर शाम जमीनी विवाद में खेत के रास्ते को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सींगपुरा के रहने वाले राजू चौहान श्यामपुरा गांव में रह रहे हैं। उनका अपने ही दूर के रिश्तेदारों से खेत के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी। देर शाम राजू चौहान अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी उनके रिश्तेदार महेश चौहान और उसके पिता रामपाल चौहान बाइक से वहां पहुंचे। बिना कुछ सोचे-समझे उन्होंने राजू पर फायरिंग कर दी। गोली राजू के पेट में लगी और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही लहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


