– बूथ प्रबंधन और मन की बात पर रहा जोर
भिण्ड, 03 मई। स्थानीय रेस्ट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल की मासिक बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती को लेकर आहूत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में दबोह मण्डल प्रभारी सुरेश छारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि पार्टी की मूल शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और बूथ प्रबंधन में निहित है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी की मंशा के अनुरूप मंडल शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर प्रबंधन अति आवश्यक है। जब हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी भारतीय जनता पार्टी अजेय रहेगी। वहीं मण्डल प्रभारी सुरेश छारी ने कहा कि शक्ति केन्द्र सुदृढ़ीकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना और जन-जन तक पीएम का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की कार्ययोजना को विस्तार से रखा। बैठक की अध्यक्षता केशव गुप्ता ने की। समापन पर मंडल अध्यक्ष ने नवनियुक्त मण्डल प्रभारी सुरेश छारी का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल महामंत्री रविन्द्र चिकवा, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, पार्षद राममोहन मुद्गल, पूर्व पार्षद शेरे पठान, राजेन्द्र यादव, पवन मुद्गल, मुन्ना ठेकेदार, रामाधार सराफ, विपिन कुरचानिया, जितेन्द्र यादव, शिवम खेमरिया मौजूद रहे।


