Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » 12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

12 वर्ष में भारत ने स्थिरता और परिवर्तन का अदभुत संगम देखा है : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 9, 2026

– केन्द्रीय ज्योतिरादित्य मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित
– विश्वास से विकास और विकास से जनकल्याण तक, यही नए भारत की यात्रा है

रोहतक/नईदिल्ली, 09 जून। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रोहतक में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस 12 वर्षों की यात्रा को विश्वास, विकास और जनकल्याण की परिवर्तनकारी गाथा बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के भारत अभूतपूर्व स्थिरता प्राप्त करते हुए आमूलचूल परिवर्तन का भी साक्षी रहा है। यही कारण है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दशकों बाद एक स्थिर, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व का अनुभव किया है। यह विश्वास तब और मजबूत हुआ जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए। वहीं जीएसटी के माध्यम से वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा को साकार किया गया। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने के साथ सदियों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई।
सिंधिया ने कहा कि भारत का यह विश्वास अब वैश्विक स्तर पर भी परिलक्षित हो रहा है। वैक्सीन मैत्री के माध्यम से भारत ने 100 देशों तक वैक्सीन पहुंचाई। जी-20 की सफल अध्यक्षता ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति विश्वव्यापी उत्साह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात किया है। अयोध्या में श्रीराम मन्दिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास इसी दृष्टिकोण का परिणाम है।
12 वर्ष विकास के: न्यू इंडिया की मजबूत आधारशिला
सिंधिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों का कालखण्ड केवल शासन का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का कालखण्ड रहा है। न्यू इंडिया, न्यू इकोनॉमी और न्यू कॉन्फिडेंस के मंत्र के साथ देश ने बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आधारभूत संरचना पर निवेश को लगभग 2 लाख करोड़ से बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ किया गया है। पिछले 12 वर्षों में लगभग 4 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 91,287 किमी से बढ़कर 1.46 लाख किमी से अधिक हो गया है। सड़क निर्माण की गति 11.6 किमी प्रतिदिन से बढ़कर 34 किमी प्रतिदिन हो गई है। इसके अलावा चिनाब ब्रिज, अटल टनल और नया पंबन ब्रिज नए भारत की इंजीनियरिंग क्षमता के प्रतीक हैं। रेलवे क्षेत्र में 99.6 प्रतिशत ब्रॉडगेज विद्युतीकरण पूरा हो चुका है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,337 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। आज देश में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह दशक डिजिटल इंडिया क्रांति का भी दशक रहा है। भारतनेट के माध्यम से 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को 7.29 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है। इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 25 करोड़ से बढ़कर 103 करोड़ हो गई है, जबकि ब्रॉडबैंड उपभोक्ता 6 करोड़ से बढ़कर 101 करोड़ हो गए हैं। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका है। मोबाइल निर्यात में 163 गुना वृद्धि दर्ज की गई है तथा विनिर्माण इकाइयों की संख्या 2 से बढ़कर 300 हो गई है। यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान में 12 गुना वृद्धि हुई है और देश में 314 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन हो रहा है। यही निर्णायक सुधार भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।
12 वर्ष जनकल्याण के : गरीब के घर तक पहुंची है सरकार
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट विश्वास रहा है कि विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पिछले 12 वर्षों में शासन की सोच बदली है। अब गरीब सरकार के दरवाजे पर खड़ा नहीं है, बल्कि सरकार गरीब के द्वार तक पहुंच रही है। पिछले वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। जनधन योजना के तहत 58 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिनमें से 32 करोड़ खाते महिलाओं के नाम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ परिवारों को पक्के घर मिले हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 11 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।
सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ किसानों के खातों में 4.3 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विकसित भारत 2047 की दिशा में बढ़ता भारत
अंत में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने जिस गति से प्रगति की है, अब उसे और तेज करने का समय है। उन्होंने कहा कि देश की नींव मजबूत है, दिशा स्पष्ट है और संकल्प अटूट है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के इन तीन स्तंभों पर आगे बढ़ते हुए भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Post Views: 29
Jagran Today
  • Website

Related Posts

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

June 24, 2026

ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

June 10, 2026

सम्मति से बने संबंध चरित्र पर धब्बा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

June 9, 2026

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में एकजुटता पर जोर, शरद बोले- साथ रहना समय की जरूरत

June 8, 2026

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639597
Views Today : 179
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.