भिण्ड, 06 मई। भिण्ड एसपी डॉ. असित यादव को पदोन्नति होकर डीआईजी बनने पर भिण्ड से ग्वालियर जाते समय मेहंगाव में गल्ला मण्डी के सामने वरिष्ठ समाज सेवी रणजीत सिंह गुर्जर एवं सरदार सिंह गुर्जर ने संयुक्त रूप से स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में डीआईजी यादव को अंग वस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।
डीआईजी डॉ. असित यादव ने कहा कि जो आपके द्वारा मान सम्मान प्यार मिला है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा और मेरे से जो भी काम बनेगा मैं आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रणजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. असित यादव ने आमजन के बीच अपने कार्यशैली से अनूठी पकड़ बनाई, जो काबिले तारीफ है। सरदार सिंह गुर्जर ने कहा कि असित यादव जितने बड़े अधिकारी हैं उतने ही बेहद सहज एवं सरल है। कार्यक्रम संचालन शिक्षक सबल सिंह नरवरिया ने तथा अंत में आभार रामप्रकाश यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट धारासिंह गुर्जर, सुरेश राउत, गुड्डू नरवरिया, जबर सिंह कुशवाह, नूर मोहम्मद खान, मानसिंह गुर्जर सरपंच, रणवीर परिहार, उदय सिंह गुर्जर पार्षद, उमेश कुशवाहा, जनपद अध्यक्ष अशोक जाटव, मायाराम जाटव पार्षद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


