भिण्ड, 06 मई। 83 हजार 520 से अधिक लेटर अल्फाबेट बीड्स मोतियों द्वारा भगवान परशुराम की विशालकाय मोजेक पोर्टेट तस्वीर भिण्ड के कलाकार रघुराज तिवारी और उनकी टीम द्वारा बनाई जा रही है। इस तस्वीर की लंबाई 7 फुट और चौड़ाई 5 फीट है।
इस आर्ट की विशेषता यह है कि ऐसे छोटे-छोटे मोतियों को धागे में पिरोकर मालाएं तैयार की जाएगी, फिर उन मालाओं से मिलकर यह तस्वीर बनाई जाएगी। इस तस्वीर को एक तरफ से नहीं बल्कि आगे और पीछे दोनों तरफ से देखने पर समान दिखाई देगी। यह अद्भुत कलाकृति रघुराज तिवारी, बृजराज तिवारी और उनकी टीम में शामिल परशुराम सेना अध्यक्ष देवेश शर्मा, इन्द्रेश तिवारी, शशांक शर्मा, पवन शर्मा, अजय पाराशर, ऋतिक शर्मा और सीटू यादव द्वारा अथक मेहनत और बारीकी से काम कर बनाई जा रही है। इस कलाकृति के विश्व रिकार्ड में भी दर्ज कराया जाएगा। रघुराज तिवारी और उनकी टीम द्वारा पूर्व में भी ऐसे कर ऐसी कलाकृतियां बनाई जा चुकी है, जिसमें राम मन्दिर उद्घाटन दिवस पर गौरी तालाब में विशाल राम मन्दिर को बनाकर तैराया गया था, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में स्थान भी मिला था। इसके अलावा इनके द्वारा माचिस की तीलियों से भूमिया सरकार की जीवंत तस्वीर भी बनकर भेंट की गई थी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


