भिण्ड, 06 मई। मंडल मेहगांव की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रभारी हमीर पटेल, मंडल प्रभारी भानसिंह नरवरिया, स्वसहायता समूह की प्रदेश संयोजक ममता भदौरिया, मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर, जिला मंत्री सुभाष राठौर एवं नवीन कार्यकारणी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि हमीर पटेल ने मंडल मेहगांव की नवीन मंडल कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पटेल ने कहा कि कामकाजी बैठक हर माह की 20 से लेकर 25 तारीख तक बैठक निरंतर रखी जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
मंडल की नवीन कार्यकारणी
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी अभय यादव, जिला प्रभारी हमीर पटेल एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की सहमति से भाजपा मंडल मेहगांव की कार्यकारणी घोषित हुई। जिसमें उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, राजेश त्यागी, रामू राठौर, मुन्नी नरवरिया, हेमंत गुर्जर, रामवीर सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, केशव राठौर, अनूप लहारिया, मदन जाटव, जयकुमार जैन, राजा भैया गुर्जर, गीता रामसेश शर्मा आदि की नियुक्ति की गई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


