भिण्ड, 07 मई। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के अध्यक्ष कौशल शर्मा गुरुवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचे। वहां डॉक्टर हनुमानजी की विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी महाराज की शरण में देश में खुशहाली के लिए अर्जी लगाई।
इसके उपरांत शर्मा ने 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने कौशल शर्मा को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सुखी एवं समृद्धि होने का आशीर्वाद दिया। इसी दौरान चर्चा में महाराज ने कहा कि प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा मोक्षदायिनी भाषा है। तत्पश्चात उन्होंने पुरूषोत्तम संस्कृत विद्यालय दंदरौआधाम का अवलोकन किया। मौके पर धाम के संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य भोलाराम शर्मा, रामबरन पुजारी, पवन शास्त्री, अम्बरीश आचार्य, जलज त्रिपाठी, नारायण व्यास सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


