भिण्ड, 07 मई। दंदरौआ धाम में महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में गुरुवार को निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पांच जोड़े पूरे विधि विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधे।
विवाह सम्मेलन के दौरान रामदास महाराज ने पांचों वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देकर उन्हें जीवन भर साथ रहने व एक-दूसरे का हर कदम पर साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि आज के समय में जब विवाह जैसे पवित्र संस्कार भी दिखावे, फिजूल खर्ची और सामाजिक दबावों का बोझ बनते जा रहे हैं, ऐसे में सामूहिक विवाह जैसी पहल समाज के लिए एक नई दिशा देने का कार्य कर रही है। सम्मेलन में पं. रामलखन कटारे द्वारा हिन्दू रीति रिवाज के साथ पांच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
इनका हुआ पाणिग्रहण संस्कार
इस दौरान सिद्धू प्रजापति संग सुशीला प्रजापति, दलवीर माहौर संग पुष्पा माहौर, अजय धानुक संग मनी धानुक, नीतू शाक्य संग अंजली शाक्य, छोटू विश्वकर्मा संग प्रियंका विश्वकर्मा परिणय सूत्र में बंधे।
इन्होंने लिया कन्यादान
इस अवसर पर कन्यादान समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा ने लिया। उन्होंने कहा कि आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर रामबरन पुजारी, संदीप राणा, सुंदर बाबा, छक्की आदि मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


