भिण्ड, 10 मई। ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में मातृत्व दिवस पर आस-पास के गांव की माताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संचालका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि हमें एक सच्ची मां बनना है, जिसके लिए पालना करने का संस्कार सिर्फ अपने बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर एक के लिए एक जैसा भाव होना चाहिए और किसी बच्चे से भी गलती हो माफ करके उन्हें शिक्षा देना चाहिए। अपने और किसी और के बच्चे में भेदभाव नहीं करना चाहिए। ऐसे संस्कार देना चाहिए जो भविष्य तक बच्चों को काम आए।
विशेष अतिथि महाराष्ट्र से डॉ. राधा बहन ने कहा कि मातृत्व दिवस एक दिन का नहीं बल्कि प्रतिदिन का होना चाहिए। ऐसा ना हो एक दिन ही हम मां का सम्मान करें। बल्कि प्रतिदिन समय निकालकर मां की हेल्थ के बारे में हमें अवश्य पूछना चाहिए और उनका सदा सम्मान रखना चाहिए। अतिथि रूप में एयर फोर्स से रमेश पहुंचे, उन्होंने कहा कि मेरी मां ने आज तक जो भी शिक्षा दी मैं उस पर चला तो सफलता अवश्य मिली। सिंगरौली से पहुंची ब्रह्माकुमारी सविता बहन ने आई हुई सभी माताओं को परमात्मा का ध्यान के बारे में बताया। ब्रह्माकुमार महेश भाई ने भी माता के सम्मान में अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार जीतू भाई, प्रसाद भाई, महेश भाई, अनामिका, अंजलि, दीपा, नीलम, कमला जानकी आदि उपस्थित थे। छोटी-छोटी कुमारियों ने भी नृत्य करके मां के गीत पर अपने भाव व्यक्त किए। सभी माताओं का पट्टिका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


