भिण्ड, 10 मई। देहात थाना इलाके में क्वारी नदी के बीहड़ में डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग पर रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव उम्र 50 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राकेश यादव अपनी बेटी के ससुराल आए हुए थे। रविवार दोपहर वे वापस घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बीहड़ में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में डायल नंबरों पर संपर्क करने पर दामाद से बात हुई, जिसके बाद शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


