भिण्ड, 14 मई। विकास खण्ड मेहगांव मुख्यालय पर ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026, 5 जून तक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल शिविर में कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों के साथ-साथ योग व्यायाम कर खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसमें खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शा. सांदीपनि उमावि मेहंगाव में किया जा रहा है, साथ ही खिलाड़ियों के बीच पहुंचे एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा ने खिलाड़ियों से परिचय कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, साथ ही मोबाइल से कुछ देर दूरी बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम खेल प्रतिदिन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों को स्वल्पाहार में केले वितरित कराए गए मेहगांव ब्लॉक युवा समन्वयक नीतू सोनी द्वारा नए खिलाड़ियों को लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया किया गया।
Thursday, November 26
BREAKING
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे
- झांकरी चौकी पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में वाहनों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई


