- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– टोल फ्री नं.18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्टर्ड हों भिण्ड, 11 जून। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों और वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के नेतृत्व में भिण्ड जिले में समस्त आयुष संस्थानों पर योग अभ्यास किया जा रहा है। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों (आयुष) पर विभागीय योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाता है। जिले की समस्त संस्था प्रतिदिन सुबह 8 बजे से भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज से…
– पोषण निगरानी समिति की बैठक आयोजित भिण्ड, 11 जून। पोषण निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रेकर ऐप पर एफआरएस के माध्यम से हितग्राहियों की प्रविष्टि शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने हेतु परियोजना अधिकारी समस्त को निर्देशित किया। साथ ही परियोजना अंतर्गत दर्ज पात्र हितग्राहियों के आधार अपडेशन का कार्य 20 दिवस में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रेकर ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल को पत्र भेजने के निर्देश दिए एवं जिला…
– जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित भिण्ड, 11 जून। जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी/ डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति एवं बैंकों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मछली पालन योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ. भीमराव…
भिण्ड, 11 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय लहार में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) लहार की होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधवी सूर्यवंशी एवं महाविद्यालय की स्पोर्ट्स ऑफिसर मैथिली त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सामूहिक योगाभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम…
भिण्ड, 11 जून। सामाजिक न्याय विभाग और मध्य प्रदेश जल एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय मास्टर वोलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीईओ वीर सिंह चौहान, एसडीएम अखिलेश शर्मा, डॉ. सलोनी खंडेलवाल, सुनील और भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर अतुल रायजादा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुभारम्भ मां सरस्वती को पुष्पमाला अर्पण कर किया गया। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं से आए आप सभी आज से मास्टर वोलिंटियर्स बन गए हैं, लेकिन अभियान की शुरुआत अपने घर, परिवार और मोहल्ले से करनी होगी तभी प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा होगा।…
भिण्ड, 11 जून। नगर परिषद मालनपुर में में हाईवे किनारे चल रहे नाला निर्माण कार्य का वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पुत्र एवं समाजसेवी रॉकी जैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। रॉकी जैन ने कहा कि क्षेत्र में हो रहा निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए ताकि इसका सीधा लाभ नगरवासियों को मिल सके। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और मजदूरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
भिण्ड, 11 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा जिला स्तरीय कुशल नेतृत्व एवं विद्यालय विकास योजना आधारित बैठक का आयोजन एसआरएफ लिमिटेड मालनपुर के प्रशासनिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद श्याम किशोर भारद्वाज ने की, जबकि एसआरएफ फाउण्डेशन के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अकरम सिद्दीकी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह किरार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित 10 शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि,…
– नियम-कायदों पर उठे गंभीर सवाल, जहां कभी चलती थीं उत्पादन इकाईयां, वहां अब बसाई जा रही कॉलोनियां भिण्ड, 11 जून। प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों में शामिल मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूमि पर कथित रूप से की जा रही आवासीय प्लॉटिंग का मामला अब जन चर्चा का विषय बनता जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों तथा सामाजिक संगठनों का कहना है कि जिस भूमि पर वर्तमान में आवासीय प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं, वहां वर्षों पहले बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाईयां संचालित हुआ करती थीं। इन इकाइयों में उत्पादन कार्य होता था, स्थानीय युवाओं…
– ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारी को न इलाज मिला, न वेतन भिण्ड, 11 जून। ग्वालियर पॉली पाइप्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी की परिसमापक छाया गुप्ता पर नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए। कहा गया कि कंपनी में ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारी का न तो पीएफ-ईएसआईसी जमा किया गया और न ही उसकी अन्य मदद की गई, उल्टा घायल कर्मचारी की अवैध रूप से बर्खास्तगी कर दी गई। कर्मचारियों की ओर से सौंपे गए शिकायत पत्र में कंपनी के सबसे पुराने कर्मचारी विष्णु दत्त शर्मा के मामले का विशेष उल्लेख किया गया है। शिकायत के अनुसार शर्मा…
भिण्ड, 11 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा के जिला आईटी संयोजक रामू कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों को पक्के…

