भिण्ड, 11 जून। सामाजिक न्याय विभाग और मध्य प्रदेश जल एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय मास्टर वोलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीईओ वीर सिंह चौहान, एसडीएम अखिलेश शर्मा, डॉ. सलोनी खंडेलवाल, सुनील और भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर अतुल रायजादा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुभारम्भ मां सरस्वती को पुष्पमाला अर्पण कर किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं से आए आप सभी आज से मास्टर वोलिंटियर्स बन गए हैं, लेकिन अभियान की शुरुआत अपने घर, परिवार और मोहल्ले से करनी होगी तभी प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा होगा। मास्टर ट्रेनर अतुल रायजादा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाज कल्याण कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। अहिंसा नशा मुक्ति केन्द्र के डॉ. परमार और मनोज कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशे से पीड़ित मिले तो उसे केन्द्र पहुंचाएं, जहां उचित उपचार और सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


